आज हो सकती है अच्छी बारिश

Updated at : 04 Oct 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
आज हो सकती है अच्छी बारिश

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के कुछ जिलों में शुक्रवार को एक बार मौसम बदलेगा. मौसम विभाग की मानें, तो आसमान में बादल छाने के साथ बारिश होगी. इसके बाद कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है. गुरुवार को भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. सुबह में आसमान में बादल छाये हुए थे. इसके […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के कुछ जिलों में शुक्रवार को एक बार मौसम बदलेगा. मौसम विभाग की मानें, तो आसमान में बादल छाने के साथ बारिश होगी. इसके बाद कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है. गुरुवार को भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. सुबह में आसमान में बादल छाये हुए थे. इसके बाद दोपहर में अचानक आसमान में बादल छा गया. इसके बाद कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर के मौसम वैज्ञानिक

डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अच्छी बारिश होने का अनुमान है. गुरुवार की अपेक्षा अच्छी बारिश हो सकती है. इधर, गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन