ePaper

दो युवकों की हत्या के बाद दारोगा को दौड़ाकर पीटा

Updated at : 08 Sep 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
दो युवकों की हत्या के बाद दारोगा को दौड़ाकर पीटा

औराई (मुजफ्फरपुर) : औराई थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में शनिवार को दो युवकों की हत्या कर शवों को फेंक दिया गया़ इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया और दारोगा रामाशंकर सिंह दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. भीड़ ने उनका सिर फोड़ दिया़ बचाव में पुलिस ने 15 चक्र गोलियां चलायीं, जिसमें एक […]

विज्ञापन

औराई (मुजफ्फरपुर) : औराई थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में शनिवार को दो युवकों की हत्या कर शवों को फेंक दिया गया़ इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया और दारोगा रामाशंकर सिंह दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. भीड़ ने उनका सिर फोड़ दिया़ बचाव में पुलिस ने 15 चक्र गोलियां चलायीं, जिसमें एक युवक के बांह में गोली लगी है. हमले में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गये.

वही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए औराई-बेनीबाद मार्ग पर शव रख सड़क को जाम कर दिया. माहौल बिगड़ने की सूचना पर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया गया. गांव में तनाव को देख काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गयी. दारोगा रामाशंकर सिंह, एसआइ रमेश श्रीवास्तव ,चौकीदार सुरेश पासवान समेत कई पुलिस कर्मी वहां पहुंचे. लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि एक साजिश के तहत दोनों की हत्या की गयी है. अगर पुलिस दोनों को थाने ले जाती है तो हत्या नहीं होती.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन