मॉनसून के कमजोर होने से छाये रहेंगे बादल

Updated at : 14 Aug 2019 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
मॉनसून के कमजोर होने से छाये रहेंगे बादल

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना नहीं है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से मौसम बुलेटिन जारी किया है. इसमें बताया गया है कि आसमान में हल्की से मध्यम बादल छाये रह सकते है. इस दौरान अच्छी बारिश की संभावना नहीं […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना नहीं है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से मौसम बुलेटिन जारी किया है. इसमें बताया गया है कि आसमान में हल्की से मध्यम बादल छाये रह सकते है. इस दौरान अच्छी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, तराई के जिलों में इस अवधि में करीब 20 से 30 एमएम बारिश हो सकती है.

वहीं, मैदानी भागों के जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से मैदानी जिलों में दो दिन तक पुरवा व उसके बाद के दिनों में पछिया हवा चलने का अनुमान है. सापेक्ष आद्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत दोपहर में 65 से 70 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन