नये मेयर का चुनाव आज मैदान में सुरेश व राकेश

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर नगर निगम के नये मेयर का चुनाव गुरुवार को होगा. चुनाव मैदान में पूर्व मेयर सुरेश कुमार और वार्ड तीन के पार्षद राकेश कुमार ‘पिंटू’ आमने-सामने होंगे. पिछले माह कुछ पार्षदों ने सुरेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था और इसमें पराजित होने की वजह से उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी […]
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर नगर निगम के नये मेयर का चुनाव गुरुवार को होगा. चुनाव मैदान में पूर्व मेयर सुरेश कुमार और वार्ड तीन के पार्षद राकेश कुमार ‘पिंटू’ आमने-सामने होंगे.
पिछले माह कुछ पार्षदों ने सुरेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था और इसमें पराजित होने की वजह से उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी. चुनाव गुरुवार की दोपहर समाहरणालय सभागार में होगा. दोनों खेमों का दावा है कि ज्यादातर पार्षद उनके पक्ष में हैं. मेयर पद के लिए कम से कम 25 पार्षदों के वोट जरूरी हैं. चुनाव स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जो नये मेयर चुने जायेंगे, उनका कार्यकाल तीन साल का होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










