गर्भवती को ससुराल में बंधक बना पीटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2019 3:08 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सदर थाना के माधोपुर में बुधवार को एक विवाहिता को बंधक बना कर ससुराल वालों ने मारपीट की. विवाहिता के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचायी. इसके बाद विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंच उसे लेकर थाने पर पहुंचे. विवाहिता ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सदर थाना के माधोपुर में बुधवार को एक विवाहिता को बंधक बना कर ससुराल वालों ने मारपीट की. विवाहिता के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचायी. इसके बाद विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंच उसे लेकर थाने पर पहुंचे. विवाहिता ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.

विवाहिता ज्योति कुमारी ने बताया कि उसकी शादी पिछले साल जून में माधोपुर सुस्ता के अभय कुमार के साथ हुई थी. शादी के एक माह बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे. इसी दौरान वह अपनी ममेरी बहन की शादी को लेकर मायके गयी. इस दौरान छह माह बाद भी ससुराल वालों ने उसकी कोई खोज खबर नहीं ली. उसने गर्भवती होने की सूचना भी ससुराल वालों को दे दी, लेकिन ससुराल वालों ने उसकी कोई सुध नहीं ली. बुधवार की सुबह वह कपड़ा लाने ससुराल गयी.

यहां उसके पति, देवर व ससुराल वालों ने उसे घर में बंद कर मारपीट शुरू कर दी. शोर मचाने पर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच उसकी जान बचायी. अपर थानेदार मनोहर कुमार ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज करायी है. उसके ससुराल वालों को थाने पर बुलाया गया है. छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन