फोरलेन पर पांच लाख का मसाला लदा वाहन लूटा
Updated at : 25 May 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर से बेतिया के लिए चली थी पिकअप मुजफ्फरपुर : सदर थानाक्षेत्र के डुमरी फोरलेन के पास गुरुवार की अहले सुबह अपराधियों ने पिकअप सहित उस पर लदा पांच लााख रुपये मूल्य का मसाला लूट लिया. इस दौरान अपराधियों ने चालक वैशाली जिले के भगवानपुर निवासी राजीव कुमार को नशा की गोली खिला कर कच्ची-पक्की […]
विज्ञापन
हाजीपुर से बेतिया के लिए चली थी पिकअप
मुजफ्फरपुर : सदर थानाक्षेत्र के डुमरी फोरलेन के पास गुरुवार की अहले सुबह अपराधियों ने पिकअप सहित उस पर लदा पांच लााख रुपये मूल्य का मसाला लूट लिया. इस दौरान अपराधियों ने चालक वैशाली जिले के भगवानपुर निवासी राजीव कुमार को नशा की गोली खिला कर कच्ची-पक्की के पास फेंक दिया.
सुबह में होश आने पर चालक ने घटना की जानकारी अपने मालिक पटना जिले के अगमकुआं निवासी अशोक प्रसाद सिंह को दी. अशोक ने मुजफ्फरपुर में रहनेवाले कुढ़नी थानाक्षेत्र के बंगरा बंशीधर निवासी मित्र रणवीर कुमार को जानकारी दी. इसके बाद रणवीर ने सदर थाना को घटना की सूचना दी. गुरुवार को दोपहर में रणवीर ने जीपीएस तकनीक की सहायता से माड़ीपुर के आजाद रोड में पिकअप को होने की बात पुलिस को बतायी. पुलिस ने पिकअप को लावारिस स्थिति में बरामद कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




