मुजफ्फरपुर : नीरज बने मुजफ्फरपुर के नये सिटी एसपी, रविंद्र बने तिरहुत रेंज के डीआइजी
Updated at : 19 Feb 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा के 34 अधिकारियों समेत 216 डीएसपी का सोेमवार की रात तबादला किया गया, जिनमें चार डीआइजी समेत कई जिलों के एसपी भी हैं. नर्मदेश्वर लाल तिरहुत के कमिश्नर बने हैं. वही, 2005 बैच के आइपीएस रविंद्र कुमार को तिरहुत रेंज का नया डीआइजी बनाया गया है. […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा के 34 अधिकारियों समेत 216 डीएसपी का सोेमवार की रात तबादला किया गया, जिनमें चार डीआइजी समेत कई जिलों के एसपी भी हैं. नर्मदेश्वर लाल तिरहुत के कमिश्नर बने हैं. वही, 2005 बैच के आइपीएस रविंद्र कुमार को तिरहुत रेंज का नया डीआइजी बनाया गया है. उन्हें बीएमपी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
नीरज कुमार सिंह को सिटी एसपी के पद पर तैनात किया गया है. 2007 बैच के शफीउल हक को बीएमपी छह व 15 का समादेष्टा बनाया गया है.
इसके अलावा अशोक कुमार सिंह को रेल एसपी मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी के एसपी सुजीत कुमार तबादला पटना रेल एसपी के पद पर किया गया है, जबकि पटना के एसपी सिटी सेंट्रल डी अमरकेश को सीतामढ़ी का एसपी बनाया गया है. मुजफ्फरपुर में पहली बार डीएसपी ट्रैफिक के पद पर रविंद्र नाथ सिंह की तैनाती की गयी है. इसके अलावा जितेंद्र सिंह को रेल डीएसपी, मनोज श्रीवास्तव को आइजी कार्यालय में डीएसपी, नगीना पासवान, नंद जी प्रसाद, अनिल कुमार को बीएमपी छह, मो यूसुफ, कृपा शंकर आजाद को बीएमपी 15 में डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




