बिहार : मुजफ्फरपुर में ग्राहक बनकर आये हथियार बंद लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी से 10 करोड़ का सोना लूटा

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में हथियार बंद लुटेरों ने एक फाइनेंस कंपनी के परिसर से 10 करोड़ रुपये कीमत का सोना बुधवार को कथित रूप से लूट लिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा, ‘‘ हम मामले की तहकीकात कर रहे हैं. कंपनी के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया जा रहा है. उनका […]
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में हथियार बंद लुटेरों ने एक फाइनेंस कंपनी के परिसर से 10 करोड़ रुपये कीमत का सोना बुधवार को कथित रूप से लूट लिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा, ‘‘ हम मामले की तहकीकात कर रहे हैं. कंपनी के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया जा रहा है. उनका दावा है कि सभी लुटेरों के पास पिस्तौलें थी और उन्होंने प्रबंधक पर बंदूक तान दी जिसके बाद उन्हें तिजोरी की चाबियां देनी पड़ी.” कुमार ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि लूटे गए सोने की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है.
पिस्तौल लिए छह लुटेरे भगवानपुर इलाके में मुथूट फाइसेंस कंपनी के दफ्तर में घुसे और मनोज कुमार झा नाम के गार्ड पर पिस्तौल की बट से हमला किया. मनोज कुमार झा ने पत्रकारों को बताया, ‘‘वे ग्राहक बन आए थे. जैसे ही मैं उन्हें अंदर ले जाने लगा तो उनमें से एक ने मेरे सर पर पीछे से वार किया और मैं गिर पड़ा. मैंने आधी बेहोशी की हालत में उन्हें बैगों के साथ परिसर से जाते हुए देखा.” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘ हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं. अपराधियों को पहचानने और पकड़ने के लिए शहर में खोज अभियान शुरू कर दिया गया है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




