मुजफ्फरपुर : दो भागों में बंटेगा विवि फीडर, गन्नीपुर इलाके को मिलेगी राहत

Updated at : 04 Jan 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर  : दो भागों में बंटेगा विवि फीडर, गन्नीपुर इलाके को मिलेगी राहत

मुजफ्फरपुर : गर्मी के दौरान शहरी क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति को लेकर बिजली कंपनी एनबीपीडीसीएल के अभियंताओं की टीम ने काम करना शुरू कर दिया है. इसमें पहला काम 11 केवी विवि फीडर को दो भाग में बांटा जायेगा. इसमें से एक गन्नीपुर फीडर निकलेगा, जिससे गन्नीपुर व आसपास के इलाके के लोगों को […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : गर्मी के दौरान शहरी क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति को लेकर बिजली कंपनी एनबीपीडीसीएल के अभियंताओं की टीम ने काम करना शुरू कर दिया है. इसमें पहला काम 11 केवी विवि फीडर को दो भाग में बांटा जायेगा. इसमें से एक गन्नीपुर फीडर निकलेगा, जिससे गन्नीपुर व आसपास के इलाके के लोगों को राहत मिलेगी. ऐसे में गर्मी के समय फॉल्ट व ट्रिपिंग की समस्या से करीब 20 हजार से अधिक आबादी को बेहतर बिजली मिलेगी. दूसरा, माड़ीपुर पीएसएस से निकलने वाले 11 केवी इमरजेंसी फीडर में होगा.
इसमें एबी केबल लगाया जायेगा. अभी विवि व इमरजेंसी किसी एक फीडर में फॉल्ट आता है तो काम के दौरान दोनों फीडर बंद करना पड़ता है, लेकिन एबी केबल लगने के बाद ऐसा नहीं होगा. तीसरा काम एमआईटी पावर सब स्टेशन (पीएसएस) को दो सोर्स से बिजली मिलेगी, अभी केवल मेडिकल ग्रिड से बिजली आती है.
रामदयालु ग्रिड के पुराने मेडिकल लाइन को पुन चालू करने का काम चल रहा है, इसके बाद एमआईटी व सिकंदरपुर पीएसएस से जुड़े इलाके को बेहतर बिजली आपूर्ति होगी.
एक में फॉल्ट आने के बाद दूसरे से बिजली मिलेगी. शहरी क्षेत्र के सभी डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर (डीटीआर) का मेंटेनेंस किया जायेगा. वहीं शहरी क्षेत्र में जहां-जहां जर्जर तार हैं, वे ठंड के दौरान बदले जायेंगे. शहरी वन के कार्यपालक अभियंता राजू कुमार ने बताया कि गर्मी में बेहतर बिजली आपूर्ति को लेकर मेंटेनेंस काम जारी है .
गर्मी में बेहतर बिजली आपूर्ति को चल रहा तेजी से बिजली मेंटेनेंस
शहरी क्षेत्र के सभी डीटीआर का होगा मेंटेनेंस, अर्थिंग होगी दुरुस्त
नारायण इंडस्ट्री में पकड़ी बिजली चोरी, 4.5 लाख जुर्माना
वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर बिजली कंपनी के अभियंताओं की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. इसको लेकर गुरुवार को नयाटोला के जेई मुकेश कुमार ने अपनी टीम राजू, राज किशोर, श्यामलाल व ब्रजकिशोर के साथ चंद्रलोक चौक के नजदीक नारायण इंडस्ट्री में बिजली चोरी पकड़ी व चोरी का सामान जब्त कर लिया.
इनके ऊपर 4,50,842 रुपये जुर्माना करते हुए काजीमोहम्मदपुर थाने में उपभोक्ता नारायण प्रसाद पर प्राथमिकी का आवेदन दिया. इसमें बताया कि 4,03,850 बिल बकाया होने के कारण पांच दिसंबर को इनकी बिजली काट दी गयी थी.
उपभोक्ता बिना बकाये बिल के जमा किये सीधे टोंका फंसाकर बिजली चोरी कर रहे थे. इसको लेकर उनके ऊपर जुर्माना करते हुए प्राथमिकी की शिकायत में पुलिस में की गयी. कार्यपालक अभियंता राजू कुमार ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन