मुजफ्फरपुर: जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस से 850 किलो विदेशी सुपारी जब्त, कस्टम विभाग को सौंपी

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Junction rajdhani express 850 kg foreign betel nut seized customs

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी सुपारी बरामदगी का वीडियो. आरपीएफ और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पार्सल वैन से जब्त 850 किलो लावारिस सुपारी की जांच और तौल की पूरी प्रक्रिया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जंक्शन पर आरपीएफ, वाणिज्य विभाग और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. वरीय अधिकारियों के गुप्त निर्देश पर रविवार की रात 8:12 बजे प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची गाड़ी संख्या 20503 अप नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के वीपी (पार्सल वैन) को खोलकर सघन चेकिंग की गई. इस दौरान सुरक्षा बलों और अधिकारियों की टीम ने ट्रेन के पार्सल वैन से 10 बोरा लावारिस विदेशी सुपारी (बेटेल नट) बरामद किया. इस अचानक हुई कार्रवाई से पार्सल के जरिए अवैध कारोबार करने वाले सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है.

बिना कागजात पार्सल वैन में भेजी जा रही थी तस्करी की सुपारी

जब्त की गई विदेशी सुपारी को आगे की कानूनी छानबीन के लिए पार्सल कार्यालय लाया गया. जांच के दौरान बरामद किए गए किसी भी बोरे या पैकेट पर पीडब्लू बिल या आरआर संख्या (रेलवे रसीद) आदि का कोई भी विवरण अंकित नहीं मिला. उचित कागजात नहीं होने के कारण तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह विदेशी सुपारी किस व्यापारी द्वारा कहां से बुक कराई गई थी और मुजफ्फरपुर या आगे किस स्टेशन पर इसे किसे डिलीवर किया जाना था.

करीब तीन लाख रुपये आंकी गई जब्त सुपारी की कीमत

आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार की मॉनिटरिंग में वाणिज्य विभाग के लिपिक मनु वैभव और कस्टम अधीक्षक सुदामा कुमार की संयुक्त टीम की मौजूदगी में सभी 10 पैकेजों का वजन कराया गया. नाप-तौल के बाद विदेशी सुपारी का कुल वजन 850 किलोग्राम निकला. बाजार मूल्य के अनुसार 351 रुपये प्रति किलो की दर से इसकी अनुमानित कुल कीमत 2,98,350 रुपये आंकी गई है. अधिकारियों ने संयुक्त जब्ती सूची तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पूरी खेप को कस्टम विभाग को सौंप दिया है.

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन