ePaper

बिहार : मुजफ्फरपुर में बेकरी फैक्ट्री में लगी आग, 8 मजदूर घायल

Updated at : 31 Dec 2018 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मुजफ्फरपुर में बेकरी फैक्ट्री में लगी आग, 8 मजदूर घायल

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेकरी फैक्ट्री में आग लगने की खबर है. हादसे में आठ मजदूर के घायल होने की सूचना मिल रही है. वहीं फैक्ट्री में अब भी चार मजदूरों के फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, उन मजदूरों के बारे मेंअभी जानकारी एकत्रित करने का प्रयास किया […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेकरी फैक्ट्री में आग लगने की खबर है. हादसे में आठ मजदूर के घायल होने की सूचना मिल रही है. वहीं फैक्ट्री में अब भी चार मजदूरों के फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, उन मजदूरों के बारे मेंअभी जानकारी एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है.वहीं,हादसेके शिकारआठ घायलोंको इलाज के लिएअस्पताल में भर्ती करायागया है.

उधर, बेकरी फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया. घटनास्थल परपहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गयी है. वहीं अंदर फंसे मजदूरों की तलाश भी की जा रही है. जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल, खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है. प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन