मुजफ्फरपुर : दूसरे की जगह परीक्षा देते मधुबनी का मुन्ना भाई धराया
Updated at : 10 Dec 2018 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : गन्नीपुर सेंट्रल स्कूल में रविवार को आयोजित सीटीईटी परीक्षा के दौरान दूसरे के बदले परीक्षा देते एक मुन्ना भाई को पकड़ लिया गया. हस्ताक्षर मिलान के दौरान प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक ने उसकी चालाकी पकड़ी. इसके बाद काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को बुलाकर मुन्ना भाई को उसके हवाले कर दिया. उसकी पहचान मधुबनी जिले […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : गन्नीपुर सेंट्रल स्कूल में रविवार को आयोजित सीटीईटी परीक्षा के दौरान दूसरे के बदले परीक्षा देते एक मुन्ना भाई को पकड़ लिया गया. हस्ताक्षर मिलान के दौरान प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक ने उसकी चालाकी पकड़ी. इसके बाद काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को बुलाकर मुन्ना भाई को उसके हवाले कर दिया.
उसकी पहचान मधुबनी जिले के लदनिया थाने के बेलाही मनहरवा निवासी अरविंद कुमार के रूप में की गयी है. वहीं, जिसकी जगह पर परीक्षा दे रहा था उसका नाम अमित कुमार है. वह पटना का रहनेवाला बताया जा रहा है. पुलिस ने उसका आधार कार्ड भी बरामद किया है. मामले को लेकर सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने दोनों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मामले को लेकर केंद्राधीक्षक ने पुलिस को बताया कि हस्ताक्षर करने के दौरान आरोपित व नामित परीक्षार्थी के हस्ताक्षर में अंतर पाया गया. इसके बाद आरोपित छात्र से पूछताछ की गयी, तो उसने बताया कि वह अपने एक साथी अमित कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था.
थानेदार मो सुजाउद्दीन ने बताया कि सेंट्रल स्कूल से दूसरे की जगह परीक्षा देते एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया है. आरोपित छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है.
हस्ताक्षर मिलान के दौरान वीक्षक ने पकड़ी चालाकी
सेंट्रल स्कूल गन्नीपुर केंद्र पर अमित कुमार की जगह अरविंद दे रहा था परीक्षा
प्राचार्य के बयान पर काजीमोहम्मदपुर थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
दोस्त से लगी पास करने की बाजी, तो परीक्षा देने पहुंचा था अरविंद
अरविंद ने पुलिस को बताया कि आरोपित से उसकी दोस्ती है. दोनों पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं. बातों ही बातों में ही उससे बाजी लग गयी कि तुम सीटेट की परीक्षा नहीं पास कर सकते हो. इसी पर उसने उसके चैलेंज को स्वीकार परीक्षा देने पहुंचा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




