मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : मधु की हुई मेडिकल जांच, पूरी तरह स्वस्थ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2018 5:16 AM
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड के मुख्य अभियुक्त ब्रजेश ठाकुर की राजदार कही जानेवाली मधु व बच्चियों को नशे की सूई देनेवाले झोला छाप डॉक्टर अश्विनी का रविवार को सीबीआई ने मेडिकल चेकअप कराया. मधु का बीपी नॉर्मल पाया गया. उसके दोनों पैरों के घुटने में दर्द की शिकायत पर डॉक्टर ने उसकी दवा लिखी. […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड के मुख्य अभियुक्त ब्रजेश ठाकुर की राजदार कही जानेवाली मधु व बच्चियों को नशे की सूई देनेवाले झोला छाप डॉक्टर अश्विनी का रविवार को सीबीआई ने मेडिकल चेकअप कराया.
मधु का बीपी नॉर्मल पाया गया. उसके दोनों पैरों के घुटने में दर्द की शिकायत पर डॉक्टर ने उसकी दवा लिखी. मधु की जांच के बाद डॉक्टर ने कहा कि पैर में दर्द की शिकायत पर दवा लिखी गयी है. वह पूरी तरह से स्वस्थ है. वहीं, अश्विनी कुमार का भी बीपी व शुगर के साथ अन्य जांच किया गया. इसके बाद दोनों को लेकर सीबीआई वापस अपने कैंप कार्यालय लौट गयी.
सोमवार को खत्म हो जायेगी रिमांड की अवधि : मधु व अश्विनी को सीबीआई ने बुधवार को पांच दिनों के लिए रिमांड पर लिया था. सोमवार को रिमांड की अवधि खत्म हो रही है. सीबीआई उन्हें कोर्ट में पेश करेगी. इसके बाद रिमांड की अवधि बढ़ाने के लिए भी आवेदन देने की संभावना है.
सीबीआई ने बालिका गृह में आनेवाले बाहरी लोगों के बारे में मधु से की पूछताछ : सीबीआई के अधिकारियों ने चौथे दिन भी मधु से पूछताछ की. मधु से बालिका गृह में आनेवाले बाहरी लोगों के बारे में पूछताछ की गयी. सूत्रों की माने तो सीबीआई मधु से लगातार पूछताछ कर रही है. मधु से उन्हें कई सुराग मिले है. कई और सफेदपोश को लपेटे में आने की संभावना जतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










