ePaper

दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माण शुरू करने को मिली हरी झंडी

Updated at : 02 Nov 2018 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माण शुरू करने को मिली हरी झंडी

मुजफ्फरपुर : दरभंगा एयरपोर्ट से छोटे विमानों की आवाजाही की राह और आसान हो गयी है. रक्षा मंत्रालय ने एयरपोर्ट के रनवे के जीर्णोद्धार व आधारभूत संरचना के लिए निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी है. मंत्रालय की ओर से 29 अक्तूबर को एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन को पत्र लिखकर दरभंगा एयरबेस […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : दरभंगा एयरपोर्ट से छोटे विमानों की आवाजाही की राह और आसान हो गयी है. रक्षा मंत्रालय ने एयरपोर्ट के रनवे के जीर्णोद्धार व आधारभूत संरचना के लिए निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी है. मंत्रालय की ओर से 29 अक्तूबर को एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन को पत्र लिखकर दरभंगा एयरबेस के रनवे की मजबूती, टर्मिनल बिल्डिंग व पार्किंग सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए एनओसी दिये जाने की जानकारी दी गयी है.
रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव संजय कुमार की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, मंत्रालय की 2.3 एकड़ जमीन (वासुदेवपुर मौजा) को लीज पर पांच साल के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दी जायेगी. इस पर आधारभूत संरचना के निर्माण को लेकर मंत्रालय ने अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दे दिया है. इसके लिए ऑथोरिटी को सालाना 15.75 लाख रुपये शुल्क देना होगा. इस जमीन पर एयरपोर्ट अथॉरिटी सिविल टर्मिनल बिल्डिंग, वाहनों की पार्किंग व दक्षिण गेट से एयरक्रॉफ्ट पार्किंग तक एप्रोच रोड आदि का निर्माण करायेगा. जमीन की लीज पहले पांच साल की होगी. अवधि पूरी होने पर इसका नवीकरण अगले पांच साल के लिए किया जायेगा. एयरपोर्ट ऑथोरिटी को प्रस्तावित टर्मिनल, भवन आदि का प्लान और लेआउट एयरफोर्स स्टेशन के स्टेशन कमांडर को सौंपना होगा.
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने बताया कि बीते सप्ताह उन्होंने इस बारे में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से बात की थी. विदेश दौरा से लौटने के बाद रक्षा मंत्री ने अधिकारियों को एनओसी जारी करने का निर्देश दिया. एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान शुरू करने के लिए पिछले 19 सितंबर को ही दिल्ली की एक कंपनी को रनवे की मरम्मत का टेंडर दिया जा चुका है.
बता दें िक केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने वाली है. केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय एयरपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए 2016 में उड़ान स्कीम को लांच किया था. इसके बाद ही पटना में तत्कालीन उड्डयन मंत्री, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए. दरभंगा व पूर्णिया में एयरपोर्ट को उड़ान योजना में शामिल किया गया है.
इसी माह शुरू होगा टर्मिनल प्वाइंट का निर्माण कार्य
दरभंगा : दरभंगा हवाई अड्डा पर इसी महीने टर्मिनल प्वाइंट, रन-वे, प्लेटफॉर्म, कार पार्किंग, कनेक्टिंग रोड आदि का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है. एएआइ कंपनी को कार्य की जिम्मेदारी दी गयी है.
दरभंगा में प्रोजेक्ट डायरेक्टर मिस्टर चन्ना को बनाया गया है. बताया जाता है कि इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. सूत्रों के अनुसार इसके लिए सीएम नीतीश कुमार को आमंत्रित किया जा सकता है. मालूम हो कि भारतीय वायुसेना का यह हवाई अड्डा काफी पुराना है. इसका रन-वे काफी लंबा है. यहां से हवाई यात्रा प्रारंभ हो जाने से आसपास के जिले के अलावा नेपाल की तराई क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा.
दरभंगा एयरपोर्ट के लिए प्रतिबद्ध हैं सीएम : संजय झा
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने दरभंगा एयरपोर्ट के जीर्णोद्धार के लिए रक्षा मंत्रालय से एनओसी मिलने पर खुशी जतायी है
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों के परस्पर सहयोग से एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. उन्होंने कहा कि बीते 13 जून को उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन गुरुप्रसाद मोहपात्रा व बिहार के रेजिडेंट कमिश्नर और अन्य पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की थी. इसमें रनवे का जीर्णोद्धार, अस्थायी टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण और जमीन के अधिग्रहण पर चर्चा हुई. जदयू नेता ने कहा कि रनवे को मजबूत करना सबसे जरूरी काम था.
रनवे दुरुस्त हो जाने के बाद दरभंगा में 180 सीटर या उससे अधिक क्षमता वाले हवाई जहाज भी उतर पायेंगे. उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री व विभागीय सचिव के साथ बैठक की थी. दरभंगा एयरपोर्ट के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिबद्ध हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन