टला ‘तितली’ का खतरा आज से साफ रहेगा मौसम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2018 7:12 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में ‘तितली’ चक्रवात का खतरा टल गया है. लेकिन अगले 12 घंटों में कम दबाव मौसम को प्रभावित करेगा. इसके कारण हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. शुक्रवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ था. बादल व धूप के बीच आंख-मिचौनी के बाद दोपहर में बूंदाबांदी भी हुई. ठंडी हवा चलने […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में ‘तितली’ चक्रवात का खतरा टल गया है. लेकिन अगले 12 घंटों में कम दबाव मौसम को प्रभावित करेगा. इसके कारण हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. शुक्रवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ था. बादल व धूप के बीच आंख-मिचौनी के बाद दोपहर में बूंदाबांदी भी हुई. ठंडी हवा चलने से सर्दी के मौसम का अहसास हुआ.
17 अक्तूबर तक के लिए जारी पूर्वानुमान में डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डाॅ ए सत्तार का कहना है कि शनिवार से मौसम में बदलाव आना शुरू हो जायेगा. एक-दो दिन में मौसम के साफ होने का अनुमान है. आसमान में बादल का छंटना शुरू होगा. पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस दौरान औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यत: पूरबा हवा चलने का अनुमान है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. यह सामान्य से 4.1 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन