शहर की राजनीति के चर्चित शख्स थे समीर
Updated at : 24 Sep 2018 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : युवावस्था में ही राजनीति में कदम रखने वाले समीर कुमार सार्वजनिक जीवन में काफी पॉपुलर थे. शहर के राजनीति में सक्रिय रहने के साथ सामाजिक सरोकार से काफी जुड़े हुए थे. यही वजह है कि उनकी हत्या के बाद शहर सन्नाटे में आ गया है. पूर्व मेयर समीर कुमार के बारे में कहा […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : युवावस्था में ही राजनीति में कदम रखने वाले समीर कुमार सार्वजनिक जीवन में काफी पॉपुलर थे. शहर के राजनीति में सक्रिय रहने के साथ सामाजिक सरोकार से काफी जुड़े हुए थे. यही वजह है कि उनकी हत्या के बाद शहर सन्नाटे में आ गया है. पूर्व मेयर समीर कुमार के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने हेमंत शाही के साथ एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में राजनीति शुरू की थी, लेकिन हेमंत शाही की हत्या के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गये.
1998-2001 में उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुजफ्फरपुर जिले के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया. साल 2002 में समीर कुमार शहर के महापौर बने और पूरे पांच साल यानी 2007 तक इस पद पर रहे. इन्होंने लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमायी, 2009 में बसपा के टिकट पर मुजफ्फरपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा.
सामाजिक रूप से सक्रिय होने के कारण इलाके में इनकी काफी अच्छी पकड़ थी. जमीन की खरीद-बिक्री के साथ ही समीर कुमार कई तरह के व्यवसाय से भी जुड़े थे. हाल के दिनों में सवर्ण समाज के एक-दो कार्यक्रमों की भी अगुआई की थी.इस साल दिसंबर में सिमरिया में होने वाले एक कार्यक्रम के तैयारी में जोर – शोर से जुटे हुए थे.
समीर कुमार की छवि दबंग भूमिहार नेता का भले ही रहा हो लेकिन समाज के सभी वर्ग में इनका अच्छा पैठ था. सूत्रों के अनुसार, समीर कांग्रेस के टिकट पर मुजफ्फरपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़नें वाले थे और बात भी लगभग फाइनल हो गई थी. यूनिवर्सिटी के राजनीति में भी रूचि रखते थे. छात्र संघ के अनशन को भी उन्होंने सपोर्ट किया था.
अच्छे मेयर के रूप में लोग करते हैं याद
शहर के पहले मेयर समीर कुमार को उनके काम करने के तरीके को लेकर शहरवासी याद करते हैं. वे अपने कार्यकाल में बिना किसी के दबाव में निगम को चलाया. शहर साफ – सफाई हो या नाला – सड़क का निर्माण के काम को अच्छे तरीके कराया था. उनके मेयर रहते शहर में जल जमाव नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




