बिहार : आबकारी टीम ने एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त की

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की. यह शराब 550 कार्टनों में थी. गौर हो कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. आबकारी अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर विभाग की टीम ने मथुरापुर गांव […]
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की. यह शराब 550 कार्टनों में थी. गौर हो कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है.
आबकारी अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर विभाग की टीम ने मथुरापुर गांव में एक तालाब के पास खड़े एक ट्रक की तलाशी ली जिसमें विदेशी शराब के 550 कार्टन लदे थे. लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की इस शराब को जब्त कर लिया गया. उन्होंने बताया कि टीम को देखते ही, ट्रक चालक, खलासी और इसमें सवार अन्य लोग मौके से भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




