नशे के कारोबार पर कुंदा पुलिस का प्रहार, 11.5 लाख के अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 04 Jun 2026 2:00 PM

विज्ञापन

प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते सिमरिया के एसडीपीओ नागरगोजे भाऊ साहब.

Chatra News: चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.135 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. बरामद अफीम की कीमत करीब 11.5 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चतरा से दीनबंधू और धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सिकीदाग गांव में छापेमारी कर 2.135 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 11.5 लाख रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र रविदास (पिता- सुरेश मोची) के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना पर गठित की गई थी छापेमारी टीम

गुरुवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ नागरगोजे भाऊ साहब ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सिकीदाग गांव निवासी रविन्द्र रविदास अपने घर में अवैध अफीम रखकर उसके व्यापार की तैयारी कर रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया गया. पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कुंदा अंचल अधिकारी (सीओ) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी के घर पर छापा मारा और तलाशी अभियान चलाया.

घर से बरामद हुई 2.135 किलोग्राम अफीम

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के घर से कुल 2.135 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई. इसके बाद मौके से रविन्द्र रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया. बरामद अफीम को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. एसडीपीओ ने बताया कि बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख 50 हजार रुपये है. यह बरामदगी क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है.

नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ ने कहा कि जिले में अफीम, ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस न केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी कर रही है, बल्कि इस धंधे में शामिल तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज रही है. उन्होंने कहा कि लगातार कार्रवाई के बावजूद कुछ लोग अवैध नशा कारोबार से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड माध्यमिक आचार्य नियुक्ति: 8 जून को जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा के 316 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

एसडीपीओ ने युवाओं से नशे के कारोबार और नशे की लत से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करे तथा नशे के अवैध धंधे को छोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से अपने जीवन को बेहतर बनाए. छापेमारी दल में कुंदा सीओ दीपक कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक श्रीकांत पांडेय तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: रांची के बूटी मोड़ में 150 दुकानदारों को मिलेगा स्थायी ठिकाना, 86 लाख से बनेगा वेंडिंग जोन

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola