चतरा में थाना प्रभारियों की पोस्टिंग पर खत्म हुआ असमंजस, संदीप हंटरगंज और अमित कुंदा के प्रभारी बने
फोटो - संदीप कुमार (खड़ा वाला) व अमित कुमार (बैठा हुआ) | Prabhat Khabar Network
चतरा जिले में थाना प्रभारियों की पदस्थापना को लेकर जारी असमंजस खत्म हुआ। संदीप कुमार हंटरगंज और अमित कुमार कुंदा के नए थाना प्रभारी बने।
चतरा. जिले में थाना प्रभारियों की पदस्थापना को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी असमंजस के बाद पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने संशोधित आदेश जारी किया है. नये आदेश के अनुसार संदीप कुमार को हंटरगंज थाना प्रभारी और अमित कुमार को कुंदा थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री की पदस्थापना बरकरार रखी गयी है.
आपके शहर में
नये आदेश के बाद संदीप कुमार और अमित कुमार ने अपने-अपने थाने में योगदान दे दिया है. इससे थाना प्रभारियों की पदस्थापना को लेकर बना असमंजस फिलहाल समाप्त हो गया है.
एक सितंबर को जारी आदेश कुछ घंटे बाद हुआ था स्थगित
इससे पहले एक सितंबर को भी थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया था. इसमें संदीप कुमार को हंटरगंज, दिलेश्वर कुमार को गिद्धौर और अमित कुमार को कुंदा थाना प्रभारी बनाया गया था. तीनों पदाधिकारियों ने अपने-अपने थाने में योगदान भी दे दिया था. हालांकि, आदेश जारी होने के कुछ ही घंटे बाद इसे स्थगित कर दिया गया था. अचानक पदस्थापना आदेश स्थगित होने से पुलिस महकमे में भी चर्चा शुरू हो गयी थी.
संशोधित आदेश में दिलेश्वर कुमार को नहीं मिली गिद्धौर की जिम्मेदारी
अब जारी संशोधित आदेश में दिलेश्वर कुमार की गिद्धौर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापना नहीं की गयी है. पुरुषोत्तम अग्निहोत्री गिद्धौर थाना प्रभारी के पद पर बने रहेंगे. वहीं संदीप कुमार और अमित कुमार को क्रमश: हंटरगंज और कुंदा थाना की जिम्मेदारी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए