PM मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, बूथ स्तर तक पहुंचायेंगे 25 साल की उपलब्धियां

Updated:
विज्ञापन

फोटो. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि | Prabhat Khabar Network

चतरा में भाजपा ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की। मोदी के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प।

विज्ञापन

चतरा. भाजपा की ओर से शनिवार को तपेज स्थित पार्टी कार्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने की. कार्यशाला का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी डॉ अमरदीप यादव और प्रदेश एससी मोर्चा के अध्यक्ष रंजय भारती समेत अन्य नेता मौजूद थे.

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. इस अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प दिवस मनाया जायेगा. इस दौरान प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेवा भाव और पूरी ईमानदारी के साथ देश को आगे बढ़ाने का काम किया है. भारत आर्थिक रूप से आगे बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है.

मंडल से बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम

प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी डॉ अमरदीप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाना है. जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने कहा कि सभी कार्यक्रम मंडल से लेकर बूथ स्तर तक आयोजित किये जायेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेने की अपील की.

कार्यक्रम संयोजक मृत्युंजय सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन वाली पार्टी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है.

मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामविलास सिंह, प्रदीप सिंह, नवीन शाह, मिथिलेश गुप्ता, संजय सुमन, संगीता देवी, कपिल दांगी, प्रभुनाथ सिंह, रामगोविंद दांगी, चंपा देवी, दिव्या कुमारी, राजेश पासवान, भोला प्रसाद, अभिषेक केसरी, सुमित समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola