चतरा: प्रिंट देखकर पहचाने महंगे पार्ट्स और सस्ते छोड़ गये... टंडवा में चोरों की शातिराना चोरी

Updated:
विज्ञापन

बिखरा सामान. | Prabhat Khabar Network

टंडवा के शहीद चौक स्थित डुग्गु मोटर में चोरों ने दीवार तोड़कर दो लाख के पार्ट्स और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

टंडवा. शहीद चौक स्थित डुग्गु मोटर दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर दीवार तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और करीब दो लाख रुपये के मोटर पार्ट्स के अलावा 1,500 रुपये नकद लेकर फरार हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुकान संचालक कुमार विनय ने बताया कि चोर महंगे पार्ट्स ही चुन-चुनकर ले गये. उन्होंने बताया कि चोरों ने सामान के प्रिंट देखकर महंगे पार्ट्स की पहचान की, जबकि सस्ते पार्ट्स को वहीं छोड़ दिया.

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है. भुक्तभोगी दुकानदार ने थाना प्रभारी से जल्द चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola