प्रोडक्शन वारंट पर ब्रजेश ठाकुर अदालत में पेश

Updated at : 31 Aug 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोडक्शन वारंट पर ब्रजेश ठाकुर अदालत में पेश

जेल अधीक्षक को उपस्थित कराने का दिया था आदेश सांसद पप्पू यादव व अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में नगर थानाध्यक्ष से प्रतिवेदन की मांग मुजफ्फरपुर : जेल में बंद ब्रजेश ठाकुर को भारी सुरक्षा के बीच प्रोडक्शन वारंट पर गुरुवार को कोर्ट में पेशी हुई. सीजेएम कोर्ट में ब्रजेश ठाकुर ने जेल से सांसद […]

विज्ञापन

जेल अधीक्षक को उपस्थित कराने का दिया था आदेश

सांसद पप्पू यादव व अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में नगर थानाध्यक्ष से प्रतिवेदन की मांग
मुजफ्फरपुर : जेल में बंद ब्रजेश ठाकुर को भारी सुरक्षा के बीच प्रोडक्शन वारंट पर गुरुवार को कोर्ट में पेशी हुई. सीजेएम कोर्ट में ब्रजेश ठाकुर ने जेल से सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज कराये परिवाद पर अपना हस्ताक्षर बनाया. वही परिवाद पर सुनवाई करते हुए मुंह पर स्याही फेंकने के मामले में नगर थानाध्यक्ष से प्रतिवेदन की मांग की.
यह था मामला: ब्रजेश ठाकुर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर कराया था. जिसमें मधेपुरा सांसद व जन अधिकार पार्टी के संयोजक पप्पू यादव,जन अधिकार पार्टी के स्टुडेन्ट विंग बिहार के जेनरल सेक्रेटरी प्रिया राज यादव, शीतल गुप्ता को आरोपी बनाया था . 8अगस्त को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा में मुंह पर स्याही फेंक दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन