संयुक्त भवन के तरफ रास्ता होगा बंद

मुजफ्फरपुर : व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा व्यवस्था को नये सिरे से मजबूत करने के लिए मंथन शुरू हो गया है. जिला जज हरेंद्र नाथ तिवारी ने जिला प्रशासन को कोर्ट के सुरक्षा को लेकर पत्र लिखा है. इसमें बताया है कि कोर्ट के तरफ आने वाले आम रास्ता को बंद करने की आवश्यकता है. विशेष […]
मुजफ्फरपुर : व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा व्यवस्था को नये सिरे से मजबूत करने के लिए मंथन शुरू हो गया है. जिला जज हरेंद्र नाथ तिवारी ने जिला प्रशासन को कोर्ट के सुरक्षा को लेकर पत्र लिखा है. इसमें बताया है कि कोर्ट के तरफ आने वाले आम रास्ता को बंद करने की आवश्यकता है. विशेष रूप से संयुक्त भवन (रेल एसपी कार्यालय) की ओर से आने वाले रास्ते को बंद करने के लिए कहा है. इसके साथ ही कोर्ट परिसर के सुरक्षा के लिए अन्य सभी आवश्यक कदम अविलंब उठाने के लिए कहा गया है.
ताकि भविष्य में किसी तरह की घटना नहीं हो . गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कोर्ट हाजत के पास सूरज नाम के बंदी पुलिस अभिरक्षा में हत्या कर दी गयी थी. इस दौरान एक बंदी फरार भी हो गया था. इससे पहले भी बंदी के भागने की घटना हो चुकी है.घटनाओं के बाद कंपनी बाग रोड के तरफ से कोर्ट परिसर में प्रवेश के पहले पुलिस चौकी बनाया गया. स्टेशन रोड के तरफ से रास्ता काे सील कर दिया गया. कलेक्ट्रेट की ओर से आने वाले रास्ते में गेट लगाया गया. परिसर में दुकान व ठेला लगाने पर रोक लगा दी गयी थी. हालांकि अभी भी कोर्ट परिसर में सब्जी व फल का दुकान लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




