पांच केंद्रों पर होगी इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा
Updated at : 07 Jul 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

13 से 20 जुलाई तक दो पालियों में होगी परीक्षा मुजफ्फरपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. परीक्षा 13 से 20 जुलाई तक दो पालियों में होगी. परीक्षा को लेकर शहर में पांच केंद्र बनाये गये हैं. पहली पाली सुबह 9.45 बजे से 1 दोपहर बजे व दूसरी […]
विज्ञापन
13 से 20 जुलाई तक दो पालियों में होगी परीक्षा
मुजफ्फरपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. परीक्षा 13 से 20 जुलाई तक दो पालियों में होगी. परीक्षा को लेकर शहर में पांच केंद्र बनाये गये हैं. पहली पाली सुबह 9.45 बजे से 1 दोपहर बजे व दूसरी पाली दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे शाम तक होगी. 15 जुलाई को परीक्षा नहीं ली जायेगी. कंपार्टमेंटल परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है. डीइओ ललन प्रसाद सिंह ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त होगी. शहर में पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों व पुलिस की तैनाती की जायेगी.
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा : जिला हाइ स्कूल पानी टंकी चौक, बीबी कॉलेजिएट मोतीझील, मुखर्जी सेमिनरी स्कूल हरिसभा चौक, डीएन हाई स्कूल गोला रोड, राधा देवी बालिका उच्च विद्यालय सिकंदरपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




