ePaper

बाइक सवार अपराधियों ने SBI की शाखा से दिनदहाड़े लूटे 25 लाख रुपये, हवाई फायरिंग कर फरार हुए अपराधी

Updated at : 05 Jun 2018 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधियों ने SBI की शाखा से दिनदहाड़े लूटे 25 लाख रुपये, हवाई फायरिंग कर फरार हुए अपराधी

मुजफ्फरपुर : जिले में बेखौफ अपराधियों ने कुढ़नी के चंद्रहटी शाखा से दिनदहाड़े करीब 25 लाख रुपये लूट लिये. साथ ही अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर हथियार लहराते हुए फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक, अपाचे बाइक पर सवार चार अपराधी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले में बेखौफ अपराधियों ने कुढ़नी के चंद्रहटी शाखा से दिनदहाड़े करीब 25 लाख रुपये लूट लिये. साथ ही अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर हथियार लहराते हुए फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

जानकारी के मुताबिक, अपाचे बाइक पर सवार चार अपराधी मंगलवार को ग्राहक बन कर कुढ़नी स्थित एसबीआई की चंद्रहटी शाखा में घुसे. इसके बाद बैंक के गार्ड सहित अधिकारियों और कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना कर लूटपाट की. कैशियर को हथियार का भय दिखा कर करीब 25 लाख रुपये नकद लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की. साथ ही हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गये. बैंक के आसपास के लोगों ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी वैशाली जानेवाले रास्ते की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और छानबीन में जुट गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन