VIDEO : मुजफ्फरपुर में अहले सुबह कोर्ट के पेशकार की गोली मारकर हत्या, शहर में तनाव

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में सोमवार अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक कोर्ट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना शहर के बनारस बैंक चौक पर हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक समस्तीपुर कोर्ट में पेशकार के रूप में कार्यरत जावेद अख्तर सुबह समस्तीपुर जाने के लिए घर से निकले थे, […]
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में सोमवार अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक कोर्ट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना शहर के बनारस बैंक चौक पर हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक समस्तीपुर कोर्ट में पेशकार के रूप में कार्यरत जावेद अख्तर सुबह समस्तीपुर जाने के लिए घर से निकले थे, ठीक उसी वक्त घात लगाये अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद बनारस बैंक चौक पर जावेद के परिजनों के साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये हैं. मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है. मामले की जांच जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जावेद को अपराधियों ने 8 गोलियां मारी है.
https://www.youtube.com/watch?v=P3-mK2DAlqo
स्थानीय निवासी शमीम का कहना है कि रोजाना की तरह वह समस्तीपुर कोर्ट जाने के लिए निकले थे. शमीम का कहना है कि काफी दुखद घटना है, प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए.
https://www.youtube.com/watch?v=M7FGc5k6zZE
मृतक जावेद अख्तर के भाई ने कहा कि काफी मिलनसार थे, कोर्ट जाने के लिए रोज इसी वक्त निकलते थे. बहुत दुख हुआ, उन्हें सूचना मिली तो वह भागकर यहां पहुंचे. जावेद के भाई ने और भी कोई जानकारी देने से इनकार किया.
https://www.youtube.com/watch?v=2TjPC86vIMs
घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में भिड़ जमा हो गयी.
https://www.youtube.com/watch?v=FThFXLgl4Uc
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या हुई है, अपराधियों ने आज सुबह ही इस वारदात को अंजाम दिया है, कार्रवाई चल रही है.
https://www.youtube.com/watch?v=qVTMSRmDayQ
यह भी पढ़ें-
Bihar : कोर्ट में पेशी के लिए आये कैदी की गोली मारकर हत्या, हंगामे के बाद हाजत तोड़ने का प्रयास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




