ePaper

Muzaffarpur News: मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में VHP ने किया शहर बंद का आह्वान, SSP ने खुद संभाला मोर्चा, वीडियो देखें!

Updated at : 21 Mar 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
muzaffarpur band

विरोध प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में आज विश्व हिन्दू परिषद ने शहर बंद का आह्वान किया है. शहर के कई इलाकों में बंद का असर दिखने लगा है. दुकानें बंद कराई गई हैं. वहीं VHP कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मंदिर का विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. रेलवे जंक्शन के पुनर्निर्माण के क्रम में हनुमान मंदिर को हटाये जाने के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद ने आज यानी शुक्रवार को चार घंटे के लिये शहर बंद का आह्वान किया है. शहर बंद का असर अब सड़कों पर साफ दिख रहा है. मार्केट की सभी दुकानें बंद हैं. वीएचपी के कार्यकर्ता और नेता सड़क पर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही है. सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है. पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करती दिख रही है. आज जुमे की नमाज भी है. इसको लेकर पुलिस और अधिक अलर्ट है.

सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता

जय श्रीराम के लग रहे नारे

एसएसपी ने क्या कहा?

एसएसपी सुशील कुमार ने खुद संभाला मोर्चा

मुजफ्फरपुर स्टेशन के मेन गेट पर जिला एसएसपी सुशील कुमार ने खुद कमान संभाल ली है. वे खुद पुलिसबल के साथ गेट पर मौजूद हैं. आज जुमे की नमाज भी है. इसकी गंभीरता को देखते हुए पूरे शहर में पुलिस अलर्ट मोड पर है.

प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन परिसर में पढ़ा हनुमान चालीसा

4 घंटे बंद रहेगा शहर

शहर बंद की जानकारी गुरुवार को विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने नवयुवक समिति में प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन और डीएम के साथ बैठक हुई, जिसमें मंदिर के लिए रेलवे द्वारा जमीन उपलब्ध कराने और नये मंदिर के निर्माण की मांग रखी गयी है. हालांकि, हमलोग रेलवे द्वारा मंदिर तोड़े जाने के विरोध में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से शहर बंद करायेंगे. इस मौके विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी भरतिया सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

70 जगहों पर पुलिस बल तैनात

शहर बंद को लेकर जिला प्रशासन चौकस है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी. देर रात डीएम व एसएसपी ने संयुक्त ऑर्डर निकाल कर पूरे शहर में 70 जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की है. वही आइसीसी कमांड सेंटर से पूरे शहर की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है. 

17 मार्च को भी विहिप ने किया था विरोध प्रदर्शन

17 मार्च को विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में मंदिर तोड़ने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया. स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात करनी पड़ी. रेलवे प्रशासन ने मंदिर की पुनर्स्थापना का आश्वासन भी दिया. स्टेशन के बगल में ही एक नए मंदिर का निर्माण भी कराया गया. प्रशासन का कहना है कि मंदिर को वहीं शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं विहिप के नेता और कार्यकर्ता पुरनी जगह पर ही मंदिर की स्थापना और मंदिर तोड़ने से पहले जानकारी न देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन पर अड़े हैं. संजीव सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शहर बंद के बाद भी प्रशासन नहीं माना, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

ALSO READ: Muzaffarpur News: श्राद्ध का भोज खाते ही बीमार हुए 250 से अधिक लोग, सामने आई ये बड़ी वजह

ALSO READ: Bihar: गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल्स नहीं मिली तो भड़का प्रेमी, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा टेलीकॉम ऑफिस

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन