सीवान मंडल कारा में बंद रईस खान की तबीयत बिगड़ी, टाइफाइड की पुष्टि के बाद सदर अस्पताल में इलाज

Author Pankaj Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में जाते रईस खान

सदर अस्पताल में जाते रईस खान

Raees Khan Siwan: सीवान मंडल कारा में बंद रईस खान को बुखार के कारण सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां टाइफाइड की पुष्टि हुई. कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज किया गया.

विज्ञापन

Raees Khan Siwan: सीवान मंडल कारा में बंद रईस खान की तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार को उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बताया गया कि वह पिछले करीब पांच दिनों से लगातार बुखार से पीड़ित था. जेल में प्राथमिक उपचार के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों की सलाह पर उसे अस्पताल रेफर किया गया.

WhatsApp Image 2026-07-23 at 5.00.15 PM.jpeg

जांच में टाइफाइड की पुष्टि

गुरुवार सुबह पुलिस की निगरानी में रईस खान को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों की टीम ने उसकी स्वास्थ्य जांच की. आवश्यक जांच के दौरान टाइफाइड की पुष्टि हुई. इसके बाद डॉक्टरों ने दवाएं देकर कुछ समय तक उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा.

WhatsApp Image 2026-07-23 at 5.00.16 PM.jpeg

इलाज के बाद फिर भेजा गया मंडल कारा

स्वास्थ्य स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद इलाज पूरा होने पर रईस खान को पुनः कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडल कारा भेज दिया गया.

अस्पताल परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

रईस खान के अस्पताल लाए जाने की सूचना मिलते ही उसके समर्थकों की भीड़ सदर अस्पताल परिसर में जुटने लगी. बड़ी संख्या में लोग मुख्य गेट और आसपास पहुंच गए. हालांकि पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को इलाज वाले हिस्से तक जाने की अनुमति नहीं दी और पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था अपने नियंत्रण में रखी.

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए नगर थाना पुलिस, दंगा नियंत्रण बल तथा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार, इमरजेंसी वार्ड और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

Bihar Accident:सीवान में छापेमारी करने जा रहे होमगार्ड के दो जवानों को अज्ञात वाहन ने कुचला, स्थिति गंभीर - Bihar: Two Home Guard Soldiers Who Were Going To Raid In Siwan, Crushed By Unknown Vehicle, Situation Critical - Amar Ujala Hindi News Live

जेल अधीक्षक ने दी जानकारी

जेल अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि रईस खान को पिछले कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी. बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने आवश्यक जांच कर उपचार और दवाएं उपलब्ध कराईं. इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य होने पर उसे दोबारा मंडल कारा भेज दिया गया.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन
Pankaj Kumar

लेखक के बारे में

By Pankaj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन