शोक सभा में जलकल कर्मी को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
शोक सभा में जलकल कर्मी को दी श्रद्धांजलि

नगर निगम में शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. जहां कस्तूरबा वाटर वर्क्स में जलकल कर्मी के रूप में तैनात निगम के स्थायी कर्मचारी 50 वर्षीय केदार बिंद की मौत पर श्रद्धांजलि दी गयी.

विज्ञापन

मुंगेर. नगर निगम में शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. जहां कस्तूरबा वाटर वर्क्स में जलकल कर्मी के रूप में तैनात निगम के स्थायी कर्मचारी 50 वर्षीय केदार बिंद की मौत पर श्रद्धांजलि दी गयी. बताया गया कि शुक्रवार की रात 02 नंबर गुमटी स्थित घर पर हार्ट अटैक से केदार बिंद की मौत हो गयी. मौके पर उप नगर आयुक्त हेमंत कुमार, लेखापाल संजय कुमार सिन्हा, लोक स्वच्छता पदाधिकारी पिंटू कुमार, मोती कुमार निराला, कारेलाल सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी.

छात्रों के दो गुटों में मारपीट व फायरिंग

मुंगेर. पूरबसराय थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के समीप शनिवार की सुबह करीब 10 बजे कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटाें के बीच मारपीट व फायरिंग की घटना के बाद वहां कुछ देर के लिये अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार, सफेद अपाची बाइक से आये तीन युवकों ने दो युवकों के साथ मारपीट की और दो हवाई फायरिंग करते हुए बाइक से भाग निकले. मारपीट करने वालों में शंकरपुर और शेरपुर के छात्र शामिल थे. जो ब्रह्मस्थान के समीप कोचिंग संस्थान में पढ़ने आते थे. हालांकि, मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि मारपीट व फायरिंग की सूचना पर पुलिस ब्रह्मस्थान पहुंची. जहां आसपास लगे तीन सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी. इसमें मारपीट की पुष्टि हुई है. सफेद अपाची बाइक से तीन युवक भागते नजर आये हैं, परंतु फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है. मामले को लेकर अबतक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन