सुल्तानगंज-देवघर स्टेट हाईवे पर लग रहे जाम से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

स्टेट हाईवे पर जाम में फंसी गाड़ियां

सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठाना पड़ा. श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे रहे.

विज्ञापन

मुंगेर असरगंज से हिमांशु कुमार सिंह की रिपोर्ट: भागलपुर विक्रमशिला सेतु का स्लैब गंगा में समाने के कारण पूर्व बिहार में आवागमन पूरी तरह से बाधित है. अचानक पुल टूट जाने के कारण निर्माणाधीन मुंगेर -मिर्जा चौकी एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है. बड़ी संख्या में भारी वाहन मुंगेर पुल के सहारे खगड़िया एवं नवगछिया जा रहे हैं. जिस कारण से सुल्तानगंज- देवघर राज्य मार्ग में कठपुलवा क्रॉसिंगके पास अहले सुबह से भारी जाम लग रहा है.

परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यात्रियों को:

असरगंज- तारापुर- संग्रामपुर- शंभूगंज- खड़गपुर सहित अन्य जगहों से सुल्तानगंज ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. रुक-रुक कर जाम लगने के कारण कई यात्रियों की लंबी दूरी की ट्रेन छूट गयी. वहीं सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी उठाना पड़ा. श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे रहे. अधिकांश यात्री शाहकुंड के रास्ते भागलपुर रवाना हुए. जाम के कारण सुल्तानगंज जाने वाली टेंपो एवं ई रिक्शा सड़क से गायब हो गयी.

विज्ञापन
दिव्यांशु प्रशांत

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन