लालदरवाजा फीडर में आज दो चरणों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Published by : VINOD RAO Updated At : 27 May 2026 8:15 PM
विज्ञापन
पहला चरण सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण अपराह्न 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.
विज्ञापन
पोल शिफ्टिंग और मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली विभाग ने जारी की सूचना
मुंगेर शहर के लालदरवाजा फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को गुरुवार को कुछ घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 11 केवी लालदरवाजा फीडर में पोल शिफ्टिंग एवं मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा, जिसके कारण निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मुंगेर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि यह कार्य गुरुवार 28 मई को दो चरणों में किया जाएगा. पहला चरण सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण अपराह्न 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. इस दौरान लालदरवाजा फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. जिन इलाकों में बिजली बाधित रहेगी उनमें लालदरवाजा, वसंत विहार कॉलोनी, शेरपुर, दलहट्टा, गंगानगर और वीर कुंवर सिंह कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं. उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी. विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










