एक जून से चलेगा स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान

Published by : AMIT JHA Updated At : 27 May 2026 8:44 PM

विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान और चौक चौराहों तथा धार्मिक स्थलों पर से कचरा का निष्पादन होगा

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर प्रखंड के सभी 10 पंचायत में एक से 5 जून तक स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान चलाया जाएगा. जिसे लेकर बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन ने प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक की. जिसमें स्वच्छता कर्मियों और पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की बदलती जलवायु और बढ़ते प्रदूषण के दौर में गांव को स्वच्छ रखना जरूरी है. पांच दिवसीय इस विशेष अभियान के दौरान प्रत्येक पंचायत और राजस्व ग्राम में सफाई अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान नालों और नालियों की सफाई की जाएगी. सार्वजनिक स्थान और चौक चौराहों तथा धार्मिक स्थलों पर से कचरा का निष्पादन होगा. सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. जबकि जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा. इस दौरान उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को घर-घर जाकर ग्रामीणों को जिला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने के साथ अपने आसपास जल जमाव नहीं होने को लेकर जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को दैनिक रूप से प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन