अफवाह पर नहीं दें ध्यान, सोशल मीडिया का नहीं हो दुरुपयोग : एसडीपीओ

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 27 May 2026 8:37 PM

विज्ञापन

एसडीपीओ ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और सोशल मीडिया का दुरुपयोग नहीं करें.

विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील तारापुर बकरीद पर्व को लेकर बुधवार को तारापुर थाना परिसर में एसडीपीओ कुमार देवेंद्र की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में थाना क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया. प्रशासनिक अधिकारियों ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. बताया गया कि गाजीपुर ईदगाह मैदान में सुबह सात बजे नमाज अदा की जाएगी. मौसम प्रतिकूल रहने पर मस्जिद में नमाज होगी. वहीं लखनपुर में सुबह छह बजे से नमाज शुरू हो जाएगी. सुबह आठ बजे तक विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग समय में नमाज अदा कर ली जाएगी, जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों में कुर्बानी देंगे. एसडीपीओ ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और सोशल मीडिया का दुरुपयोग नहीं करें. पर्व के दौरान विधि व्यवस्था सख्त रहेगी तथा सुबह से शाम तक लगातार पुलिस गश्त जारी रहेगी. बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि पर्व को लेकर पानी एवं बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में इंस्पेक्टर विवेक राज, अपर थानाध्यक्ष सुबंता कुमारी, लोजपा आर के मिथिलेश कुमार सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, राजद के मंटू यादव, रफीउज्जमा, पुरुषोत्तम सिंह, निरंजन झा, मनमोहन चौधरी, जोगी मंडल, कलीमुद्दीन, अफजल होदा, टुन्ना, पिंटू राज सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन