तेज आंधी व बारिश से उखड़े पोल व टूटे तार, बिजली आपूर्ति पर रही प्रभावित
Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 27 May 2026 8:28 PM
दक्षिणी किला गेट के पास बांध पर, पीपलपांती रोड में पेड़ की टहनी टूट कर गिरने से विद्युत तार टूट गया था. सीताकुंड, कटरिया काली स्थान के समीप जामुन का पेड़ गिरने से तार टूट गया था.
जगह-जगह पेड. गिरने से आवागमन पर पडा प्रभाव
मुंगेरमंगलवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई और विद्युत आपूर्ति की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने से विद्युत तार टूट गये, वहीं कई बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई. मुंगेर शहर में रातभर कई इलाकों में अंधेरा पसरा रहा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं बुधवार की दोपहर में भी 333 केवीए में आई खराबी के कारण शहर में बिजली घंटों गुल रही.
कहीं टूटा तार तो कहीं उखड़ गये पोल
आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, तो कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गये अथवा उखड़ गये. जिसके कारण शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति पर ब्रेक लग गया था. बताया जाता है कि मंगलवार की रात करीब 1 बजे के बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई. तेज आंधी के कारण शहर के पुरानीगंज विद्या मंदिर के समीप दो विद्युत पोल टूट गया. वहीं जेल के अंदर, कौड़ा मैदान, गंगानगर लालदरवाजा पोल टूट कर गिर गया था. जबकि गुमटी नंबर पांच, मंगरा पोखर, महद्दीपुर, बेटवन बाजार मुहल्ले सहित अन्य क्षेत्रों में पेड़ उखड़ कर गिरने अथवा पेड़ की टहनी टूट कर गिरने से विद्युत तार टूट गया था. दक्षिणी किला गेट के पास बांध पर, पीपलपांती रोड में पेड़ की टहनी टूट कर गिरने से विद्युत तार टूट गया था. सीताकुंड, कटरिया काली स्थान के समीप जामुन का पेड़ गिरने से तार टूट गया था. जिसके कारण रात भर बिजली नहीं आई. मरम्मती के बाद जब बुधवार की सुबह बिजली आई तो लोगों ने राहत की
बुधवार की दोपहर भी दो घंटा कटी रही बिजली
बताया जाता है कि काफी मशक्कत के बाद बुधवार की सुबह जब बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली थी. लेकिन लालदरवाजा और कर्णचौड़ा पावर सबस्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को बुधवार को भी राहत नहीं मिली. क्योंकि बुधवार की दोपहर भी घंटों बिजली आपूर्ति गुल रही. क्योंकि हेरूदियरा केे समीप 333 केवीए लाइन में पीन इंसुलेटर पंक्चर होने से लाइन ब्रेक डाउन कर गया. लगभग दो घंटे तक शहर में बिजली आपूर्ति दोपहर में बंद रहा.कहते है अधिकारी
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात आई बारिश के साथ आई तेज हवा में कहीं पेड़ की टहनी गिरने और पोल क्षतग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति में दिक्कत हुई. बुधवार की सुबह तक सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया गया. हालांकि दोपहर में एक-ढेढ घंटे के लिए 333 केवीए लाइन में खराबी के कारण शहर में विद्युत आपूर्ति ठप रही.—————————————————————-
500 वर्ष पूराना शिव मंदिर हुआ ध्वस्त, हताहत नहींमुंगेर . तेज आंधी में शहर के बिंदवारा स्थित 500 वर्ष पूराना शिव मंदिर ध्वस्त हो गया. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन मंदिर के ध्वस्त होने से बिंदवारा एवं आस-पास के लोगों को गहरा आघात हुआ है. क्योंकि यह मंदिर उनके आस्था से जुड़ा हुआ था.बताया जाता है कि यह शिव मंदर 500 वर्ष पूराना है. वर्षों पहले मंदिर से शिवलिंग की चोरी कर ली गयी थी. जिसके बाद से वहां पूजा-पाठ बंद हो गया. पूजा बंद होने से लोगों का आना-जाना बंद हो गया. धीरे-धीरे मंदिर उपेक्षित हो गया और रख-रखाव के अभाव में मंदिर जर्जर होता चला गया. मंगलवार की रात तेज आंधी और बारिश के कारण मंदिर कमजोर हो गया था और अहले सुबह मंदिर ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर गया. जिस समय मंदिर गिरा उस समय लोग मंदिर के गुजरी हुई सड़क मार्ग से मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. लेकिन मंदिर बगीचे की तरफ गिरा. जिसके कारण किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ. ग्रामीण शिशिशेखर सिंह, बबलू सिंह, रितेश सिंह, राणा सागर सिंह ने बताया कि मंदिर में भले ही पूजा-पाठ शिवलिंग चोरी होने के बाद वर्षों से बंद था. लेकिन यह मंदिर बिंदवारा गांव के लिए धरोहर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










