वार्षिक उत्सव समारोह संपन्न करने वाले शिक्षक सम्मानित

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
वार्षिक उत्सव समारोह संपन्न करने वाले शिक्षक सम्मानित

22 मार्च को सरस्वती शिशु मंदिर सफियाबाद के वार्षिकोत्सव समारोह को संपन्न करने वाले शिक्षक एवं शिक्षकों को बुधवार को प्रधानाचार्य विमल कुमार सिंह ने सम्मानित किया.

विज्ञापन

जमालपुर. 22 मार्च को सरस्वती शिशु मंदिर सफियाबाद के वार्षिकोत्सव समारोह को संपन्न करने वाले शिक्षक एवं शिक्षकों को बुधवार को प्रधानाचार्य विमल कुमार सिंह ने सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें. कड़ी मेहनत करें, खुद पर विश्वास रखें, गलतियों से सीखें और लगातार प्रयास करते रहें. सफलता का अर्थ है कि आप दूसरों को भी सफल होने में मदद करें. आप खुद पर विश्वास करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहे. हम सभी को जीवन में सफलता को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए. सफलता हमें संपन्न, प्रसन्न एवं नई ऊर्जा प्रदान करती है. हम एक बहते हुए नदी की तरह बन जाते हैं. जो सदा स्वतंत्र रूप से बहती रहती है. संघर्ष हमारे जीवन की सफलता को सार्थक बनाते हैं. कार्यालय प्रमुख शशिकांत सिंह ने कहा कि बार-बार किसी चीज को दोहराने से हमने जो गलतियां की है. उस गलती को हम सही कर सकते हैं. वास्तविक सफलता वह है. जिसे आप अपने सपने के रूप में देखते हैं और उसे पाना चाहते हैं. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के आचार्य प्रदीप, कन्हैया, मुकेश, पंकज, अमित, कृति, प्रियसी, प्रिया, सावित्री, पूनम, सीमा, प्रिया, ममता आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन