तारापुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी तेज, एसडीओ ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
फोटो- तारापुर अनुमंडल कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक
तारापुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. मुख्य समारोह आरएस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा, जहां अनुशासन और गरिमापूर्ण ढंग से आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा.
तारापुर (मुंगेर). स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राकेश रंजन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में समारोह को सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों, पदाधिकारियों और विद्यालयों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गयी.
आरएस कॉलेज मैदान में होगा मुख्य समारोह
एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आरएस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा. उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को परेड दलों का नियमित अभ्यास समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि समारोह में अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित हो सके.
मूलभूत सुविधाओं पर दिया विशेष जोर
बैठक में समारोह स्थल पर साफ-सफाई, मंच सज्जा, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए. अधिकारियों से समय पर सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया.
100 फीट ऊंचे तिरंगे की मशीन होगी दुरुस्त
एसडीओ ने बताया कि शहीद स्मारक परिसर में लगे 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की ध्वजारोहण मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है. उन्होंने नगर पंचायत को तत्काल इसकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.
बैठक में कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में एसडीपीओ निशांत गौरव, मुख्य पार्षद नीलम देवी, पुलिस निरीक्षक विवेक राज, लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह, जदयू नेता पुरुषोत्तम कुमार, अफजल होदा, चंद्रशेखर चौधरी, जय कृष्णा सिंह, हरे कृष्णा वर्मा, रोहित राज, मो. रफी उजामा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर
राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By संजय वर्मा
संजय वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. तारापुर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










