टीकारामपुर टीओपी में तैनात सिपाही रणवीर कुमार की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस महकमे में शोक

Updated:
विज्ञापन

फोटो- मृतक सिपाही रणवीर कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टीकारामपुर टीओपी में तैनात वर्ष 2015 बैच के सिपाही रणवीर कुमार का ड्यूटी के बाद बैरक में सोए हुए हृदय गति रुकने से निधन हो गया. उनकी अचानक मृत्यु से पुलिस महकमे और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है.

विज्ञापन

Munger Police News: मुंगेर. टीकारामपुर टीओपी में तैनात वर्ष 2015 बैच के सिपाही रणवीर कुमार की गुरुवार की रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई. शुक्रवार सुबह परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. स्थानीय चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

ड्यूटी के बाद बैरक में सोने गए थे सिपाही

जानकारी के अनुसार रणवीर कुमार गुरुवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद भोजन कर टीकारामपुर टीओपी स्थित बैरक में सोने चले गए थे. शुक्रवार सुबह काफी देर तक नहीं जागने पर परिजनों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि की.

खगड़िया के रहने वाले थे रणवीर कुमार

मृतक सिपाही रणवीर कुमार मूल रूप से खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के खड़ुआ गांव के निवासी थे. वह वर्ष 2015 बैच के सिपाही थे और वर्तमान में टीकारामपुर टीओपी में पदस्थापित थे. उनकी अचानक हुई मौत से सहकर्मियों में शोक का माहौल है.

परिजनों में मचा कोहराम

रणवीर कुमार अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी और बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस मेंस एसोसिएशन ने जताया शोक

पोस्टमार्टम के दौरान मुंगेर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंकु कुमार सुमन, मंत्री अरुण कुमार पासवान सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रणवीर कुमार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को धैर्य रखने की शक्ति मिलने की कामना की.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

Munger Police News: पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की औपचारिक पुष्टि होगी.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर

सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन