संत मैरी इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025 का आयोजन
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 22 Dec 2025 10:04 PM
संत मैरी इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025 का आयोजन
सूर्यगढ़ा. नगर परिषद् क्षेत्र के कटेहर ग्राम स्थित संत मैरी इंग्लिश स्कूल सूर्यगढ़ा के प्ले ग्राउंड में संत मैरी इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025 का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया. इसमें अंगिका जोन के सात संत मैरी स्कूल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन, विशिष्ट अतिथि सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल इंस्पेक्टर अशोक कुमार, एसआइ नित्यानंद सिंह को अंगिका जोन के चेयरमैन ज्वाइ केवी, कन्वेनर जोशी एमवी, प्रिंसिपल टिजो थॉमस द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर व खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन व पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गयी. मौके पर केरला एसोसिएशन बिहार के प्रेसिडेंट दीप्ति केएस, ट्रेजरर थॉमस केवी, एसएमएस संग्रामपुर प्रिंसिपल जिंस केए, चंदन प्रिंसिपल सुशन अब्राहम, सूर्यगढ़ा डायरेक्टर अल्फांसो देवसिया समेत दर्जनों टिचर्स मौजूद थे. संत मैरी इंग्लिश स्कूल सूर्यगढ़ा की रिशिका भारती सीनियर गर्ल्स में चैम्पियनशिप का खिताब जीता, जबकि सीनियर बॉयज में बरबीघा के प्रीतम कुमार, जूनियर बालक वर्ग में में सूर्यगढ़ा के अमरजीत व जूनियर गर्ल्स में खैजरैता की हनी राज को चैंपियनशिप का खिताब मिला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










