Sawan 2025: दिल की धड़कने और चेहरे से पता चलेगा कांवरियों की संख्या, बिहार में यहां लगी मशीनें

Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Jul 2025 11:03 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Sawan 2025: बिहार में श्रावणी मेले को लेकर कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं का जत्था हर रोज देखा जा रहा है. ऐसे में प्रतिदिन कांवरियों की संख्या जानने के लिए बेहद खास तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. दरअसल, कांवरियों के दिल की धड़कनें और चेहरे उनकी संख्या बतायेंगे.

विज्ञापन

Sawan 2025: बिहार में श्रावणी मेले को लेकर भोले बाबा के भक्तों के बीच भरपूर उत्साह देखा जा रहा. कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की भीड़ हर रोज देखी जा रही है. ऐसे में कितनी संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु भागलपुर से देवघर जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं, इसे लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है. इसी क्रम में श्रद्धालुओं की संख्या को जानने के लिए एक बेहद खास तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. दरअसल, कांवरियों के दिल की धड़कनें और चेहरे उनकी संख्या बतायेंगे. मुंगेर जिले में प्रशासन की ओर से बड़ी तैयारी की गई है.

इन जगहों पर लगाई गई मशीनें

बता दें कि, हर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु भागलपुर से जल लेकर देवघर चढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे में हर रोज कितने श्रद्धालुओं ने देवघर जाकर जल चढ़ाया, इसकी गिनती उनके दिल की धड़कने और चेहरे से की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, इसकी जिम्मेदारी राठौर सॉल्यूशंस को दी गई है. जिसके बाद कई जगहों पर सेंसर युक्त मशीनें लगाई गई है, जो श्रद्धालुओं के दिल की धड़कनें और चेहरा कैद कर लेगी और संख्या बतायेगी. जानकारी के मुताबिक, ये मशीनें कांवर पथ के कृष्णगढ़ मोड़ के पास दो, ढांगही बेलारी चौराहे पर दो और बांका के कटोरिया में एक ई-पीपल काउंटिंग मशीन लगाई गई है.

भागलपुर और देवघर प्रशासन को दी जा रही जानकारी

जानकारी के मुताबिक, पहले सेंसर युक्त मशीनें लगाई जाती थी लेकिन, अब फेस कैप्चरिंग मशीनें भी लगाई जा रही है. पैन-टिल्ट कैमरे और ई-पीपल काउंटिंग मशीनें लगाई और संचालित की जा रही हैं. इन मशीनों के जरिये भागलपुर से देवघर जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर हर रोज भागलपुर और देवघर प्रशासन को भेजा जा रहा है. इसका उद्देश्य यही है कि, हर रोज श्रद्धालुओं की सटीक संख्या जानी जा सके. इधर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उन पर नजर रखने के लिए कई जगह सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है.

Also Read: Bihar Politics: ‘बिहार की मांग सुन लिए निशांत’, सीएम नीतीश के बेटे के बर्थडे पर जेडीयू ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन