संतमत सत्संग में होता है ज्ञान योग युक्त ईश्वर भक्ति का प्रचार : स्वामी रविंद्र

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 29 Mar 2026 7:50 PM

विज्ञापन

नयागांव स्थित संतमत सत्संग आश्रम में शनिवार की रात्रि कालीन सत्र के साथ आश्रम का 69वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमालपुर. नयागांव स्थित संतमत सत्संग आश्रम में शनिवार की रात्रि कालीन सत्र के साथ आश्रम का 69वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न हो गया. इस मौके पर बहुत क्षेत्रीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया. प्रवचन के कार्यक्रम में कुप्पाघाट आश्रम भागलपुर से पधारे प्रमुख प्रवचनकर्ता स्वामी रविंद्र बाबा ने कहा कि संतमत सत्संग में ज्ञान योग युक्त ईश्वर भक्ति का प्रचार होता है. मनुष्यों को झूठ, चोरी, नशा, हिंसा और व्यभिचार इन पांच पाप से हमेशा बचते रहना चाहिए. झूठ रूपी पाप का एक ऐसा बड़ा पाप है, जिसमें सभी पाप समा जाते हैं, इसलिए हम लोगों को झूठ बोलने से अवश्य बचना चाहिए. झूठ, चोरी, नशा, हिंसा और व्यभिचार से दूर रहना ही सदाचार है. परमात्मा तक जाने का सही रास्ता सद्गुरु दिखाते हैं. स्वामी नरेंद्र बाबा ने कहा कि इस संतमत सत्संग आश्रम की स्थापना आज के ही दिन 69 वर्ष पहले परम सदगुरु महाराज के आदेश अनुसार हुआ था और यहां अपने जीवन काल में गुरु महाराज प्रत्येक वर्ष जाकर सत्संग का प्रचार प्रसार करते थे. यही कारण है कि जमालपुर क्षेत्र संतमत सत्संगियों का गढ़ माना जाता है. मंच संचालन प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया ने किया. उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को जमालपुर के दरियापुर स्थित संतमत सत्संग आश्रम में एक दिवसीय बहुत क्षेत्रीय मासिक सत्संग का आयोजन होगा. जिसमें स्वामी शशि भूषण बाबा सहित कई साधु संतों का प्रवचन एवं भजन होगा. मौके पर स्वामी गुरुदेव बाबा, स्वामी रामविलास बाबा, स्वामी रामदाहीन बाबा, स्वामी दिनेश आनंद बाबा, स्वामी हृदय नारायण बाबा, रामचंद्र बाबा, डॉ रामप्रसाद साह, सुदामा चौधरी, प्रमोद कुमार शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, शिवनारायण मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन