आज से वोकेशनल विषयों का होगा रजिस्ट्रेशन

Updated at : 16 Feb 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

विद्यार्थियों को 20 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया जायेगा

विज्ञापन

आज से वोकेशनल विषयों का होगा रजिस्ट्रेशन

मुंगेर .एमयू अपने सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2024-27 बीबीए सेमेस्टर-2 के लिये सोमवार से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर रहा है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों सत्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 फरवरी से आरंभ की जा रही है. जिसमें विद्यार्थियों को 20 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया जायेगा. वहीं रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. जिसके बाद विद्यार्थी 300 रूपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन जमा करेंगे.

——————————————–

आज से बीएड पार्ट-1 का रजिस्ट्रेशन

मुंगेर – एमयू अपने सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 के लिये सोमवार से रजिस्ट्रेशन आरंभ कर रहा है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि बीएड पार्ट-1 के विद्यार्थियों को 17 से 22 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया जायेगा. जिसमें विद्यार्थियों को पहले अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना होगा. जिसके बाद विद्यार्थी 1 हजार रूपये का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करेंगे.

———————————————-

आज होगी पीजी सेमेस्टर-1 के एईसीसी-1 की परीक्षा

मुंगेर – एमयू सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा दो केंद्रों पर 5 फरवरी से ले रहा है. जिसके नौवें दिन की परीक्षा सोमवार को दो पालियों में होगी. जिसमें दोनों पालियों में पीजी सेमेस्टर-1 के एईसीसी-1 पेपर की परीक्षा ली जायेगी. प्रथम पाली में सेमेस्टर-1 के ग्रुप-ए में शामिल विषय बॉटनी, कैमेस्ट्री, कॉमर्स, गणित, संगीत, फिजिक्स, जुलॉजी, बंग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, फिलॉस्फी के एईसीसी-1 पेपर की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में पीजी सेमेस्टर-1 के ग्रुप-बी में शामिल विषय भूगोल, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, सोसोलॉजी के एईसीसी-1 पेपर की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन