MUNGER मुंगेर नगर निगम में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं, टैक्स जमा करने में शहरवासियों को हो रही परेशानी

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

नगर निगम में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का अभाव अब शहरवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है.

विज्ञापन

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट MUNGER NEWS :

नगर निगम में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का अभाव अब शहरवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है. होल्डिंग टैक्स सहित अन्य कार्यों के लिए लोगों को आज भी निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. टैक्स जमा करने के लिए नागरिकों को कैश लेकर काउंटर पर जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी हो रही है. इसी समस्या को लेकर पिछले दिनों वार्ड पार्षदों और स्थानीय लोगों ने नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देते हुए विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए नियुक्त निजी एजेंसी द्वारा मनमानी की जा रही है. लोगों से अधिक राशि कैश के रूप में वसूली जा रही है और जो रसीद दी जा रही है, वह कुंभ राशि दर्ज कर दी जा रही है. जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सर्वासियों का कहना है कि डिजिटल युग में भी नगर निगम द्वारा ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे भ्रष्टाचार की संभावना भी बढ़ रही है. नगर प्रशासन से अविलंब ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम लागू करने और वसूली प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करे. बावजूद आज तक नगर निगम प्रशासन ने ऑनलाइन पेमेंट की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है.

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन