जीत का ऐसा जश्न कभी नहीं देखा! बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज़ जीतते ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बीच मैदान पर कर दी ऐसी हरकत, वीडियो हो रहा वायरल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

मैदान पर बाइक चलाते दिखे टिम डेविड

Australian team crazy celebration: बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज़ जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैदान पर जो गदर मचाया, उसे देखकर हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पाया. आमतौर पर खिलाड़ी जीत के बाद ट्रॉफी के साथ पोज़ देते हैं या दौड़कर मैदान का चक्कर लगाते हैं, लेकिन कंगारू खिलाड़ियों का अंदाज़ ही अलग था.

विज्ञापन

Australian team crazy celebration: बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में पटखनी देने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का एक अलग ही रूप देखने को मिला. पारंपरिक रूप से जीत के बाद विक्ट्री लैप लगाने या हाथ में ट्रॉफी लेकर पोज़ देने के बजाय, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर मस्ती की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

टिम डेविड और मैट शॉर्ट ने दौड़ाई बाइक

सीरीज जीतते ही ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टिम डेविड और मैट शॉर्ट का एक बेहद अनोखा रूप देखने को मिला. मैदान पर स्पॉन्सर की एक ब्राइट नियॉन ग्रीन बाइक रखी थी, जिस पर दोनों की नजरें टिक गईं. टिम डेविड ने तुरंत हैंडल संभाला और मैट शॉर्ट उनके पीछे बैठ गए. इसके बाद दोनों ने हरी घास पर बाइक को ऐसे दौड़ाया मानो वो किसी रेस ट्रैक पर हों. दोनों का यह कूल और कैज़ुअल अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, जिसे देखकर लग ही नहीं रहा था कि वे अभी-अभी एक कड़ा मुकाबला खेलकर आ रहे हैं. वहीं, वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं.

ट्रॉफी से ज़्यादा महफ़िल लूट ले गई ‘सवारी’

हद तो तब हो गई जब पूरी टीम स्टेज पर “WINNERS” बोर्ड के पीछे ट्रॉफी के साथ पोज़ दे रही थी, लेकिन इन दोनों का ‘बाइक प्रेम’ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था. जहाँ एक तरफ एक खिलाड़ी ब्लैक बाइक पर टशन दिखा रहा था, वहीं दूसरी तरफ हमारे स्टार टिम डेविड नियॉन बाइक पर ही जमे रहे और बैठे-बैठे फोटोशूट कराने लगे. बैकग्राउंड में चमचमाती आतिशबाज़ी हो रही थी, कप्तान हाथ में ट्रॉफी थामे मुस्कुरा रहे थे, लेकिन महफ़िल की पूरी लाइमलाइट तो स्टेज के कोनों पर खड़ी इन बाइक्स और उनके क्रेजी सवारों ने लूट ली.

असली मज़ा तो इस जश्न में है

क्रिकेट में हार-जीत तो चलती रहती है, लेकिन मैच के बाद खिलाड़ियों का ऐसा तनावमुक्त और मस्ती भरा अंदाज़ ही इस जेंटलमैन गेम को और खास बनाता है. टिम डेविड और ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस अनोखे सेलिब्रेशन ने यह साफ कर दिया कि वे जितने आक्रामक खेल में हैं, उतने ही जिंदादिल मैदान के बाहर भी हैं. कंगारू टीम ने सिर्फ सीरीज ही नहीं अपने नाम की, बल्कि अपनी इस मस्ती से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का दिल भी जीत लिया.

इसे भी पढ़े- मैदान पर सुरक्षा की धज्जियां उड़ीं! रोहित को छूने की ज़िद में फैन ने पार की सारी हदें, देखें फिर क्या हुआ…

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola