नाम नहीं, काम से पहचान मेरी प्राथमिकता : ललन सिंह

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 08 Feb 2026 7:24 PM

विज्ञापन

मुंगेर के विकास को लेकर उनकी चिंता बनी रहेगी.

विज्ञापन

मुंगेर केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि वे नाम के लिए नहीं, बल्कि काम में विश्वास रखते हैं और उनकी पहचान भी काम के कारण ही है. उन्होंने रविवार को मुंगेर मेडिकल कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया में देते हुए कही. केंद्रीय मंत्री ने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव है, जब समाज के सभी लोग सकारात्मक सोच के साथ उसमें सहयोग करें. जब तक वे सक्रिय राजनीति में हैं, तब तक मुंगेर के विकास को लेकर उनकी चिंता बनी रहेगी. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुंगेर को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा. उन्होंने जनता से अपील किया कि वे विकास कार्यों में सहभागी बनें और रचनात्मक भूमिका निभाएं. विदित हो कि जनाधिकार मोर्चा के अध्यक्ष संजय केशरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल पिछले दिनों जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा था. जिसमें मेडिकल कॉलेज स्थापित कराने में भागीरथी प्रयास करने वाले मुंगेर सांसद सह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नाम पर मुंगेर मेडिकल कॉलेज का नाम “ललन सिंह मेडिकल कॉलेज ” रखने की मांग की थी.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन