ePaper

शेखपुरा को 4 प्वाइंट के अंतर से पराजित कर मुंगेर बालिका टीम बनी चैंपियन

Updated at : 08 Mar 2026 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा को 4 प्वाइंट के अंतर से पराजित कर मुंगेर बालिका टीम बनी चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए अंतर जिला खो-खो चैंपियनशिप -2026 का आयोजन इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में किया गया

विज्ञापन

मुंगेर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए अंतर जिला खो-खो चैंपियनशिप -2026 का आयोजन इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में किया गया. जिसमें मुंगेर जिला बालिका टीम शेखपुरा को 4 प्वाइंट के अंतर से पराजित कर चैंपियन बनी. सुबह 10 बजे मुंगेर जिला खो-खो संघ, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में मैच प्रारंभ हुआ. जिसमें मुंगेर, शेखपुरा, खगड़िया, दरभंगा जिले के सरकारी एवं निजी स्कूलों के खिलाड़ी ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले में मुंगेर जिला टीम का मुकाबला शेखपुरा से हुआ. जिसमें चार प्वाइंट से शेखपुरा को हराकर मुंगेर टीम चैंपियन बनी. विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मेयर कुमकुम देवी, डिप्टी मेयर खालिद हुसैन, डॉ विकास कुमार, एएसआई रवि कुमार ने मेडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन