ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में एमयू की टीम विजयी

Updated at : 14 Feb 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में एमयू की टीम विजयी

ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में एमयू की क्रिकेट टीम ने अबतक सबसे अधिक चार विकेट पर 225 रन बना कर विजयी हुई

विज्ञापन

मुंगेर. ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में एमयू की क्रिकेट टीम ने अबतक सबसे अधिक चार विकेट पर 225 रन बना कर विजयी हुई. जबकि प्रतिद्वंदी बिड़ला ग्लोबल यूनिवर्सिटी उड़ीसा की टीम 109 रन पर ऑल आउट हो गयी. डाॅ चंदन कुमार ने बताया कि इस मैच में मुंगेर विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केडीएस कॉलेज के गोलू कुमार ने सबसे ज्यादा रन 86 बनाया और 3 विकेट भी लिया. जबकि कोशी कॉलेज के हर्षित कुमार ने 66 रन बनाया और 2 विकेट भी लिये. वहीं अब शनिवार को विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम का मुकाबला राधा गोविंद विश्वविद्यालय, झारखंड से होगा. टीम मैनेजर के रूप में डॉ संजय मांझी है. टीम की जीत पर कुलपति प्रो. संजय कुमार, कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर, डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय, परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार डा. अंशु कुमार राय, ओएसडी डा. प्रियरंजन तिवारी, खेल अधिकारी डा. ओम प्रकाश, जेआरएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवराज सुमन आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन