मानसिक रूप से परेशान युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के वनवर्षा गांव में शनिवार की दोपहर मानसिक रूप से परेशान एक 20 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
हवेली खड़गपुर. हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के वनवर्षा गांव में शनिवार की दोपहर मानसिक रूप से परेशान एक 20 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली, जबकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. बताया कि वनवर्षा गांव निवासी अजय विश्वकर्मा की 20 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी शनिवार की दोपहर घर में अकेली थी. कुछ समय बाद जब घर के लोग पहुंचे तो देखा की दरवाजा अंदर से बंद था. इसके बाद परिजनों ने आवाज लगायी, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन दूसरे रास्ते से अंदर गये तो देखा की रिया ने कमरे में फांसी लगा ली थी. इसके बाद परिजन उसे लेकर खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. रिया के पिता अजय विश्वकर्मा ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर बताया कि उसकी पुत्री का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जानकारी ली गयी, लेकिन इस बीच परिजनों ने रिया के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता के अनुसार, युवती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










