मां कोलकाली दरबार से निकली मंगल कलश शोभायात्रा

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 05 Jun 2026 9:20 PM

विज्ञापन

मां कोलकाली दरबार से निकली मंगल कलश शोभायात्रा

विज्ञापन

अमझर स्थित मां चरण शक्ति दिव्य पीठ कोलकाली दरबार से शुक्रवार को मंगल कलश शोभायात्रा निकाली. पूरे क्षेत्र में माता के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा. वहीं संध्या में प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने मेले का उद्घाटन किया. जमालपुर. अमझर स्थित मां चरण शक्ति दिव्य पीठ कोलकाली दरबार से शुक्रवार की सुबह 551 सुहागिनों और किशोरियों द्वारा भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य पार्षद पार्वती देवी ने किया. वहीं संध्या में राज्य सरकार के गन्ना विकास मंत्री सह मुंगेर जिले के प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने मेले का उद्घाटन किया. माता कोलकाली के दरबार से निकली शोभायात्रा लक्ष्मणपुर, जगदीशपुर, जहांगीरा, रामचंद्रपुर, नया टोला मासूमगंज, रघुनाथपुर और माताडीह सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः दरबार पहुंची. इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए और पूरा इलाका भक्तिमय माहौल से गूंज उठा. शोभायात्रा के समापन के बाद माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई. संध्या में प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने मेले का उद्घाटन किया. आयोजन समिति के अनुसार उद्घाटन के साथ ही 72 घंटे का अखंड श्रीरामधुन महायज्ञ प्रारंभ हो गया. पूजा समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष शंभू पासवान एवं सचिव शैलेंद्र मंडल ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए छोटे-बड़े झूले समेत कई आकर्षक साधनों की व्यवस्था की गई है. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु माता कोलकाली की पूजा-अर्चना के साथ मेले का आनंद भी उठा सकेंगे. मौके पर मनीष कुमार, रविंद्र यादव, प्रकाश यादव, नरेश यादव, घनश्याम साहू, शशि कुमार यादव, राजेश यादव, पार्षद रूपेश कुमार, राजन मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन