घर के फर्श से 197 बोतल विदेशी शराब बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार
Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 05 Jun 2026 9:52 PM
महिला ने कार्रवाई का जबरदस्त विरोध किया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगी थी
जमालपुर.
जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर वार्ड संख्या-35 में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक मकान में घर के फर्श के नीचे छुपा कर रखी गई शराब बरामद की. पुलिस ने फर्श खोदकर 137 बोतल विदेशी शराब बरामद कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया.फर्श पर बिछाई गई बोरी हटाते ही खुला राज
बताया जाता है कि जमालपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि फरीदपुर निवासी मंगल मुकेश प्रभाकर दास शराब की तस्करी करता है. उसने अपने घर में भारी मात्रा में ब्रांडेड शराब का भंडारण कर रखा है और डिमांड के अनुसार खरीदारों को डिलेवरी करता है. पुलिस ने तत्काल उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन शराब नहीं मिला. महिला ने कार्रवाई का जबरदस्त विरोध किया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगी थी. इसी दौरान पुलिस टीम की नजर मकान के अंदर जमीन पर बिछी बोरी पर पड़ी. संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने मिट्टी हटाने शुरू की खुदाई करते ही जमीन के नीचे से विदेशी शराब की कुल 197 बोतल बरामद किया. पुलिस ने शराब तस्करी में शामिल पति व पत्नी को गिरफ्तार किर लिया.
गिरफ्तार पति-पत्नी पहले जा चुका है जेल, पत्नी है विकास मित्र
गिरफ्तार फरीदपुर निवासी मंगल मुकेश प्रभाकर दास और उसकी पत्नी पूनम देवी उर्फ पूनम सिंह पहले भी जेल जा चुकी है. बताया गया की पत्नी पूनम देवी उर्फ पूनम सिंह विकास मित्र के रूप में कार्यरत है उनके घर से विभिन्न ब्रांड की कुल 47.99 लीटर शराब बरामद की गई है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि दोनों पति-पत्नी आदतन शराब कारोबारी हैं वर्ष 2017 में भी इनके मकान से अवैध शराब बरामद की गई थी. जिसके बाद उनके मकान को सील कर दिया गया था. बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मकान खोला गया. लेकिन दोनों फिर से अवैध शराब के कारोबार में सक्रिय हो गए पुलिस के अनुसार पूनम देवी इलाज के बहाने विभिन्न शहरों से शराब लाकर अपने पति को उपलब्ध कराती थी. वहीं उसका पति मोटरसाइकिल पर बच्चों को बैठकर शराब की डिलीवरी करता था. जिससे लोगों को उसे पर शक नहीं होता था. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब काफी महंगी और विभिन्न ब्रांड की है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शराब की आपूर्ति शहर के चुनिंदा ग्राहकों और कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों तक की जाती थी.
पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की आपूर्ति कहां से होती थी और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. गिरफ्तार पति-पत्नी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










