क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए हनुमान मंदिर में अखंड रामधुन शुरु

Updated:
विज्ञापन

इस क्रम में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था का अलख जगाया

विज्ञापन

– 251 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

मुंगेर.

टेटियाबंबर प्रखंड क्षेत्र के बंबर तांती टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को 24 घंटे के अखंड रामधुन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में 151 कन्याओं ने धार्मिक आस्था से लवरेज होकर शामिल हुई और क्षेत्र भ्रमण करते हुए रामधुन स्थल पहुंची. इसके बाद रामधुन प्रारंभ हो गया.

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के लगाये नारे

सुबह करीब 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कलश यात्रा बंबर काली स्थान से आरंभ हुई. कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर जल भरने के बाद शोभायात्रा में भाग लिया. शोभायात्रा कुशवाहा टोला, जगन्नाथ उच्च विद्यालय बंबर, पुरानी ब्लॉक एवं कलाली चौक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए तांती टोला स्थित रामधुन स्थल पहुंची. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारे लगाये. जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा. इस क्रम में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था का अलख जगाया. रामधुन आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 24 घंटे तक चलने वाले अखंड रामधुन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और धार्मिक जागरण का संदेश प्रसारित करना है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. मौके पर उपप्रमुख भूषण सिंह, अभिषेक केशरी, फंटूश तांती, मिथलेश तांती, नीतीश तांती, रामजी तांती, किशोर तांती सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन